कटंगी।कटंगी के ऐतिहासिक जगदीश मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई रथ यात्रा को निकालने का क्रम लगभग 500 साल से चला रहा है जगदीश मंदिर में 500 सालों से परंपरा चली जा रही है भगवान जगन्नाथ जगदीश मंदिर से पूरी कटंगी भ्रमण कर सारे रास्ते में भंडारा वितरण भी किया जाता है श्री जागेश्वर धाम मंदिर बड़ा में समाप्त होती है सॉरी नगर में जहां 8 से 10 दिन के बाद भगवान को वापस लाय जाते है बताया जाता है कि भांडेर पर्वत पर स्थित यह मंदिर काफी प्राचीन है जिसे गोंडवाना साम्राज्य के समय बनाया गया था उसी समय से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा यहां पर निकली जाती रही है पहले साधन संसाधन नहीं थे टोकनी में रखकर भगवान को यात्रा पर ले जाया जाता था। लेकिन अब इस यात्रा ने भव्य स्वरूप ले लिया है जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में आसपास के गांव से शामिल होते हैं और भगवान को यात्रा के लिए ले जाते हैं लगभग 500 साल से यह परंपरा चली आ रही है जिसेआज भी कटंगी के लोग बने हुए हैं और इस परंपरा का बड़ी धार्मिक भावना के साथ निर्वाह करते हैं।
प्रमिल जैन की रिपोर्ट



