आबकारी विभाग की अनदेखी के चलते जिले पवित्र नगरी ओंकारेश्वर क्षेत्र के आसपास सड़क किनारे खूब बिक रही है

देसी विदेशी शराब खंडवा जिले के अंतर्गत पवित्र तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर के आसपास तीर्थ नगरी के आम मार्ग ग्रामों में आबकारी विभाग खंडवा की भारी अनदेखी एवं लापरवाही के चलते हुए ढाबो किराना दुकान पर खुलेआम देसी विदेशी शराब परोसी एवं बिक्री की जा रही है। वहीं कुछ शराब दुकानों पर खुलेआम मांस एवं अंडे की बिक्री भी धड़ल्ले से की जा रही है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के द्वारा तीर्थ नगरी एव नर्मदा तट पर शराब मानसिक बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंध की गई है मगर ग्राम भोगावा इनपु न पुनर्वास शिव कोठी थापना मोटका स्टेशन खेड़ी घाट ग्रामों में पूर्ण रूप से शराब बंदी होने के बावजूद शराब ठेकेदार और आबकारी विभाग खंडवा आपसी लेनदेन कर यहां शराब बिक्री करवा रहा है जानकार सूत्रों का कहना है कि तीर्थ नगरी के नजदीक होने से इन गांव में प्रतिदिन लाखों रुपए की देसी विदेशी शराब नंबर दो में बेची जा रही है समाचार पत्रों न्यूज़ चैनल के माध्यम से अनेक मर्तबा शासन प्रशासन का ध्यान इस और आकृष्ट करवाया गया मगर आज दिनांक तक संबंधित विभाग की इस दिशा में कोई बड़ी ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रदीप ठाकुर पत्रकार मिश्रीलाल कोरे राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणा सहित अनेक लोगों ने शिकायत भी की लेकिन शिकायतों के के बाद भी जिला आबकारी विभाग कुंभकर्णी की नींद सोया हुआ दिखलाई पड़ता है। राष्ट्रीय हिंदू महासभा एवं ओंकारेश्वर संघर्ष समिति के अलावा आसपास क्षेत्र की महिलाओं ने बतलाया कि देसी विदेशी शराब जैसी बुराई से कहीं घर बर्बाद हो रहे हैं अनेक युवाओं ने नशे की लत में अपनी जान तक गवा दी तो वही अपराधी घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं समय रहते जिला प्रशासन को कोई ठोस कार्रवाई करनी चाहिए है आपकी शीघ्र ही इस दिशा में क्षेत्र के नागरिक जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में यह शिकायत कर प्रदर्शन भी करेंगे आखिर कार्रवाई करने मेंआबकारी विभाग उदासीन होकर मोन क्यों बना रहता है जो सदैव चर्चा का विषय बना रहता है ?
राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत की खंडवा जिला प्रमुख श्रीमती संगीता सोलंकी ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगना चाहिए। क्योंकि ज्यादातर क्राइम के मामले शराब को लेकर ही घटित होते रहते है । मामले की शिकायत जब पुलिस विभाग को की जाती है तो वह कहते हैं आबकारी विभाग का मामला है और वह कार्रवाई करेगा हालांकि छोटी-मोटी शराब जपती की कार्रवाई पुलिस विभाग भी कभी-कभी कर देता है लेकिन वहां भी खानापूर्ति की जाती है । मांधाता थाना क्षेत्र में अवैध आहतो के साथ ही ढाबो पर खुले आम शराब का कारोबार चल रहा है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि ओंकारेश्वर पवित्र नगरी घोषित होने के बाद से ही आसपास के क्षेत्र में देसी विदेशी शराब का कारोबार भारी मात्रा में फल फूल रहा है शराबबंदी लागू जरूर है मगर शराब की अब कहीं अधिक दुकान है ओंकारेश्वर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शनों के लिए हजारों तीर्थ यात्री आते हैं मगर उन्हें इन सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, अब देखना है कि क्या पवित्र श्रावण मास के पर्व पर भी ऐसा सब कुछ चलता रहेगा या आबकारी विभाग कोई कार्रवाई कर पाएगा फिलहाल तो प्रदेश के मुखिया के आदेशों की यहां पर खुलेआम दजिया उड़ रही है माफियाओं का कहना है कि जब सैंया ही बन गए कोतवाल तो अब डर काहे का। मामले में अनेक मर्तबा जिला आबकारी विभाग खंडवा से मोबाइल पर चर्चा करनी चाहिए मगर वहां पर फोन ही नहीं उठाया जाता

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in