Skip to main content

Aaj Tak24x7

SLUG: मनोरा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विदिशा से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित मनोरा धाम में आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु भगवान जगदीश स्वामी के दर्शन के लिए पहुंचे।

सुबह से ही भक्तों की टोलियां पैदल यात्रा करते हुए मनोरा धाम पहुंच रही हैं। यहां भगवान जगदीश स्वामी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते नज़र आए। माना जाता है कि यहां हर वर्ष करीब पांच लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

विदिशा से मनोरा तक के मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर और प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोग निस्वार्थ सेवा में लगे हुए हैं, जिनके द्वारा श्रद्धालुओं को जल, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है।

सबसे खास बात रही भगवान जगदीश स्वामी का भव्य रथ यात्रा, जो सुबह के समय निकाली गई। रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

बाइट हर साल आते हैं, बहुत शांति मिलती है यहां। भगवान के दर्शन से मन को सुकून मिलता है।”

मनोरा धाम की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, और हर साल श्रद्धा और भक्ति का यह संगम और भी विशाल होता जा रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7