इंट्रो : भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती अमन नामदेव से मिलने पहुंचे शराब ठेकेदार प्रवीण राय, बोले – हर संभव मदद करूंगा

अनूपपुर

 

एंकर: 14 जून की रात कोतमा थाना अंतर्गत शुक्ला ढाबा के पास हुए सड़क हादसे में घायल अमन नामदेव से मिलने के लिए नगर के शराब ठेकेदार प्रवीण राय गुरुवार को भोपाल स्थित चिरायु हॉस्पिटल पहुंचे। हादसे के बाद से ही अमन गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं, जहां अब उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। प्रवीण राय अस्पताल पहुंचकर अमन का हालचाल जाना और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि – “अमन मेरे छोटे भाई जैसा है। हादसे की खबर मिलते ही मैं लगातार संपर्क में था और जो भी मदद बन सकी, वो मैंने पहले भी की है और आगे भी करता रहूंगा।”प्रवीण राय ने अमन के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टरों की मेहनत और परिवार की दुआओं से अब अमन की हालत पहले से बेहतर है और जल्द ही वह पूरी तरह स्वस्थ होकर नगर लौटेगा। स्थानीय स्तर पर प्रवीण राय की इस पहल की सराहना हो रही है। अमन के परिजनों ने भी उनकी सहायता और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in