Skip to main content

Aaj Tak24x7

शहर में धूमधाम से निकली प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी व अभिजित आर शंकर पुलिस अधीक्षक, औरैया ने प्रभु जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना के उपरांत हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया

औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” द्वारा गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रभु जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा आज दिनांक 27 जून-2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे अंतर्राष्ट्रीय कथाकार आचार्य पंडित मनोज अवस्थी के मंत्रोचार के साथ आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी, औरैया व विशिष्ट अतिथि मा. अभिजित आर शंकर पुलिस अधीक्षक द्वारा सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु जगन्नाथ जी की मनोहारी झांकी की पूजा-अर्चना के उपरांत झंडी दिखाकर शोभायात्रा को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया, विशिष्ट अतिथि के रूप में मा.अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल व फूलमती मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती लक्ष्मी बिश्नोई व भाजपा के नगर मंत्री कपिल गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का सफल संयोजन किया गया, शोभायात्रा के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आज के दिन प्रभु जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी से प्रारंभ होकर समूचे भारत में धूमधाम से निकाली जाती है, श्रद्धालुओं को प्रभु जगन्नाथ जी के दर्शनों का बेसब्री से इंतजार रहता हैं, शोभा यात्रा नगर भ्रमण से श्रद्धालुओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही थी, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि प्राचीन मान्यता है कि प्रभु जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा में जो भक्त अंतरध्यान के साथ सच्चे मन से कदमताल करते हैं उनके जीवन में भरपूर सुख समृद्धि शांति और खुशहाली रहती है। वृंदावन के कलाकारों का नृत्य व प्रभु जगन्नाथ जी के रथ पर विराजमान राधा कृष्ण के रूप में बच्चों की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही, प्रभु जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा फूलमती मंदिर, औरैया से गाजे-बाजे की धुन पर वृंदावन के मशहूर कलाकारों द्वारा झांकी तथा उनके मनोहारी नृत्य लोगों के मन को प्रफुल्लित कर रहे थे, शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे थे, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने झांकी की आरती उतार कर प्रभु जी का आशीर्वाद लिया, प्रभु के भक्तों ने शोभा यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा व जलपान द्वारा अभिनंदन किया गया, शोभा यात्रा फूलमती मंदिर से प्रारंभ होकर शहीद पार्क रोड, सुभाष चौक, इटावा रोड, संजय गेट, गुरुहाई मुहाल, संकट मोचन मार्ग, लेडीज मार्केट, हलवाई खाना, सदर बाजार, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड होते हुए फूलमती मंदिर कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण के साथ फूलमती मंदिर पर ही समापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में यात्रा पर्वेक्षक समाजसेवी मनीष पुरवार (हीरु), आनन्द गुप्ता (डाबर) फूलमती मंदिर कमेटी के पप्पू गुप्ता व कमेटी के सदस्यों तथा महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” का सराहनीय योगदान रहा। जबकि आयोजन में प्रमुख रूप से डॉ.एस.एस. परिहर, शशि गुप्ता, मंगला शुक्ला आदि आदि तीन सैकड़ा श्रद्धालु भक्त, महिलाएं, बच्चे व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in