Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना दिबियापुर एवं थाना सहायल में आयोजित समाधान दिवस में आए समस्या संबंधी आवेदन पत्र के आवेदकों से आवेदन लेते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*थाना दिबियापुर एवं थाना सहायल में आयोजित समाधान दिवस में आए समस्या संबंधी आवेदन पत्र के आवेदकों से आवेदन लेते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया

*_औरैया 28 जून 2025_* – जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने थाना दिबियापुर एवं थाना सहायल में आयोजित समाधान दिवस में आए समस्या संबंधी आवेदन पत्र के आवेदकों से आवेदन लेते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और संबंधित हल्का इन्चार्ज, लेखपाल को निर्देशित किया कि जो भी समस्या प्राप्त हुई है उसकी स्थलीय जांच करते हुए निर्धारित समय में नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण में यह प्रयास किया जाए कि दोनों पक्ष संतुष्ट हों जिससे समस्या का निस्तारण स्थाई हो सके। इस अवसर पर भूमि विवाद एवं अवैध कब्जा की शिकायतें प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं लेखपाल को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण स्थलीय जांच कर किया जाएं तथा सम्बन्धित को भी अवगत कराया जाए। इस अवसर पर क्षेत्र से आये विभिन्न फरियादियों ने अपनी शिकायत संबंधी आवेदन पत्र दिए।

उक्त के पश्चात जिलाधिकारी डॉ 0 इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना दिबियापुर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखते हुए भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाएं देखें और यदि कोई अव्यवस्था नजर आती है तो आपसी समन्वय के साथ उसका निदान भी कराये। उन्होंने आमजन से अपेक्षा की कि वह एक दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर खुशी के माहौल में शरीक होकर मनाएं और यह भी ध्यान रखें की कोई किसी के साथ ऐसा व्यवहार न करें कि किसी की भावना को ठेस पहुंचें।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए अपने क्षेत्र में भ्रमण कर शांति कानून व्यवस्था बनाए रखें और कोई अराजकतत्व हो तो उन्हें पहले ही नामित कर लिया जाए जिससे किसी प्रकार की कोई शांति भंग का प्रयास न कर सके।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर रणवीर सिंह सहित संबंधित थानाध्यक्ष, लेखपाल व गणमान्य नागरिक, शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in