Skip to main content

Aaj Tak24x7

कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट, सीयू वेयर हाउस का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट, सीयू वेयर हाउस का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किय*

*औरैया 28 जून 2025-* जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट, सीयू वेयर हाउस का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संबंधितों को निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मियों की निर्धारित समय के अनुरूप ड्यूटी सुनिश्चित की जाये जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई शिथिलता/लापरवाही दृष्टिगत न हो। साथ ही सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का संचालन देखते हुए निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रखा जाए जिससे आने जाने वालों की गतिविधियां कैमरे में कैद हो सके। जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि कक्षों सहित परिसर की साफ- सफाई को दुरूस्त रखा जाए ।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, तहसीलदार सदर रणवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राविन्द्र, भाजपा जिला संयोजक सौरभ राजपूत, सीपीआई कार्यालय सदस्य हरिश्चंद्र , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला सचिव शोभित त्रिपाठी, सपा कार्यालय प्रभारी राजिन्द्र राठौर सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in