Skip to main content

Aaj Tak24x7

सर्पदंश की दो घटनाएं, एक की मौत,एक घायल

सर्पदंश की दो घटनाएं, एक की मौत,एक घाय।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र । हल्की बरसात और उमस के कारण क्षेत्र में विषैले जीव जंतु बिलों से निकलकर लोगों के लिए मौत के कारण बन रहे हैं।क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक का इलाज चल रहा है। पहली घटना में भगत (42) पुत्र नंदकेश्वर निवासी गोईठा को शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे सुखड़ा गांव से घर लौटते समय एक अज्ञात विषैले सर्प ने काट लिया। भगत ने अपने पुत्र को मोबाइल से सर्पदंश की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है । वहीं दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव की है, जहां रितेश कुमार (19) पुत्र सुरेश प्रसाद को विषैले सर्प ने काट लिया। रितेश खेत से घर आ रहा था, तभी खेत के मेड़ के किनारे छिपे सर्प ने उसे डस लिया।युवक ने घटना जानकारी अपने परिजनों को दी । परिजन उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बता दे कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते सर्पदंश की घटना से लोगों में दहशत और भय का माहौल है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in