Skip to main content

Aaj Tak24x7

दक्षिणांचल ग्रामोदय विद्यालय बभनी में दुद्धी कों जिला बनाओ कों लेकर बैठक सम्पन्न

दुद्धी जिला बनाओ को जन आन्दोलन की जरूरत

दुद्धी जिला नहीं बना तो मतदान का हो बहिष्कार

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। जनपद विकास खण्ड बभनी के दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कालेज के प्रांगण में शनिवार को दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सभा का आयोजन किया गया । जिला बनाओं को लेकर जन जागरण कार्यक्रम को गांव-गांव आवाज बुलन्द करने का निर्णय लिया गया।

दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कालेज बभनी के प्रांगण में दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दुद्धी जिला बनाओ की बैठक किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवनारायण सिंह खरवार ने किया।इस दौरान वक्ताओं ने बैठक में वर्ष 2017 चुनावी वादे के दौरान मनोज तिवारी ने वादा इसी प्रागण से किया गया था।लेकिन इसके बाद भी आज तक सरकार का ध्यान इस तरफ नहीं गया। दुद्धी तहसील के साथ सौतेला व्यवहार किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि दुद्धी जिला बनाओ अभियान को गांव स्तर से जोड़कर आन्दोलन को तेज किया जाएगा। सभा के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखा।वक्ताओं ने संवैधानिक तरिके से दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओं के नारे के साथ आवाज बुलन्द किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि दुद्धी को जिला नहीं बनाया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में तहसील के लोग मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया जायेगा ।संचालक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अवध नारायण यादव,डा विनय कुमार श्रीवास्तव,प्रभु सिंह कुशवाहा,उदय लाल मौर्य,जय प्रकाश जायसवाल,बाबू राम गुप्ता, प्रेम चन्द गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, रामनारायण, मुनेश्वर देव , निरंजन कुमार जायसवाल,रामायण गोड़,बृजेश कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in