लोकेशन कटंगी जबलपुर मध्य प्रदेश
एंकर ।कटंगी में एसबीआई बैंक के सामने बना गड्ढा सड़क हादसे को न्योता दे रहा है इसमें गिरकर लोग घायल हो रहे हैं वहीं प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते लोगों की समस्या का कोई हल नहीं हो पता। बताया जाता है कि स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा के सामने यह गड्ढा सड़क पर बना हुआ है जिसमें आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल होते हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को भी हुआ जब एक स्कूटी सवार यहां से गिरकर घायल हो गया। बताया जाता है कि एन एच आई के द्वारा यहां पर रोड पर काम भी कराया गया था लेकिन कुछ ही समय में रोड खराब हो गया और इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए।जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन इस ओर जल्द ध्यान दें तो हादसों से बचा जा सकता है नहीं तो कभी भी यहां पर कोई बड़ी घटना घट सकती है।
जहां 5 मिनट के पानी में यहां पर गड्ढे भी भर जाते हैं जिसमें बाइक सवार को पता ही नहीं चलता और दुर्घटना हो जाती है
प्रमिल जैन की रिपोर्ट



