Skip to main content

Aaj Tak24x7

गुना। विजयवर्गीय कॉम्प्लेक्स व्यापारी संघ द्वारा आज प्रेस वार्ता मीडिया, प्रशासन एवं आमजन में व्याप्त नियों को दूर कर अपना पक्ष रखने के उद्देश्य से आमंत्रित की गई है

30/6/2025

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली कीरिपोर्ट

9713906075
==================

गुना सल विगत दिनों हायर सेकेण्डरी स्कूल कॉम्प्लेक्स की छत का एक छोटा सा हिस्सा अचानक गिरने से जिला प्रशासन चिंतित था और इसी तारतम्य में विजयवर्गीय कॉम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण के निर्देश जिलाधीश द्वारा दिए गए क्योंकि भले यहां कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन ये कॉम्प्लेक्स पूर्व में ही जर्जर घोषित किया जा चुका है।

इसको लेकर मीडिया एवं आमजनों में बहुत सी भ्रांतियां थीं मसलन व्यापारी कॉम्प्लेक्स खाली नहीं कर रहे, उन्हें किसी की जान की परवाह नहीं है, उन्हें सिर्फ व्यापार से मतलब है।

हम यहां इस प्रेस वार्ता के माध्यम से यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम किसी भी क्रीमत पर जान माल की हानि नहीं चाहते। कुछ लोगों द्वारा जानकारी के अभाव में हमारे व्यापारियों को दोषी ठहराने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे व्यापारी सदैव धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हैं। हमने हाल ही की महामारी कोरोना काल के समय अपने संस्थान बंद होने के बावजूद स्वयं की एवं शहर भर के असहाय लोगों की दो वक्त की रोटी की चिंता करते हुए अपने आप को सौभाग्यशाली माना था। हमारे द्वारा जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन के समक्ष सिर्फ दो जायज शर्तें रखी गई हैं, वो ये हैं कि कॉम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण के उपरांत हमारी दूकान जिस जगह एवं जिस साइज की है एक निश्चित अवधि में हमें ही दी जाए और दूसरी यह कि व्यापार करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था बापू पार्क स्थित रिक्त स्थान पर दी जाए ताकि कॉम्प्लेक्स से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े दुकानदारों एवं कर्मचारियों के परिवार करीब 5000 लोगों पर आजीविका का संकट खड़ा ना हो।

इस संदर्भ में हमने हमारे प्रत्येक सुख दुख में चौबीसों घंटे खड़े हमारे व्यापार एवं उद्योग महासंघ के

जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी से बातचीत कर हमारी समस्या से अवगत कराया और उनके द्वारा विगत 15 दिनों से लगातार प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

कल दिनांक 28 जून को हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद हमारे मुखिया श्रीमंत सिंधिया जी के समक्ष भी यह विषय भाजपा के हमारे ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिकरवार जी द्वारा उठाया गया जिसमें महाराज सिंधिया जी ने संपूर्ण विषय को गंभीरता से लेते हुए सभी पक्षों को सुना एवं महासंघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी को आदेशित किया कि कॉम्पलेक्स का जल्द से जल्द नगरपालिका द्वारा निर्माण कराया जाएगा इसलिए कॉम्प्लेक्स को खाली करवाया जाए एवं कॉम्प्लेक्स की 52 दूकानों के निर्माण में जो राशि खर्च हो उसे वर्तमान में जो किराएदार हैं उनमें विभाजित कर उनसे जमा कराई जाए।

हमारे क्षेत्र के सांसद ने सबके सुख दुख की चिंता करते हुए जो आदेश दिया है, हम सभी उसका सम्मान पूर्वक अक्षरशः पालन करेंगे।

कल दिनांक 30 जून को हम सभी व्यापारी बंधु हमारे महासंघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के साथ जिलाधीश एवं नगरपालिका प्रशासन से मिलकर आगे की रूपरेखा सांसद महोदय के आदेश के अनुरूप तय
करेंगे।

वाईट

जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in