Skip to main content

Aaj Tak24x7

खरगोन जिले के राजपुरा स्तित श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई।

श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर राजपुरा में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। रथयात्रा 5 बजे मंदिर के मुख्य द्वार से मंदिर प्रांगण तक निकाली गई। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखो श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खिंचा चल समारोह में हरे कृष्णा,कृष्णा कृष्णा हरे हरे के संकीर्तन के साथ श्रद्धालु झुमते चले। डॉ श्याम सुंदर महाजन ने कहा कि भगवान जगन्नाथ समस्त विश्व के नाथ है और जीवों के प्रति असीम कृपामय है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में दर्शनार्थियों एवं सभी भक्तों पर विशेष कृपा करने के लिए विशेष दर्शन दिये।रथ में विराजमान जगन्नाथजी के दर्शन,दिव्य रथ को खींचने के लिये जिले के आसपास से भक्तों की कतार लगी हुई थी। शाम साढ़े 7 बजे, गौर आरती,नरसिंग आरती के बाद जगन्नाथ रथयात्रा कथा का आयोजन हुआ। मंदिर समिति के डॉ महाजन ने कहा कि स्कन्द पुराण के अनुसार “वे भाग्यशाली व्यक्ति, जो रथ में विराजमान भगवान के श्रीविग्रह के दर्शन करते है उनको हजारों अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल मिलता है।”भविष्य पुराण के अनुसार “यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह किसी भी कुल में जन्मा हो, भगवान जगन्नाथ के रथ के आगे या पीछे ही भ्रमण कर ले तो उसे भगवान विष्णु के समान पद और ऐश्वर्य प्राप्त होता है।

खरगोन से राजेश नागर की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in