Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

          पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
            आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना तिलवारा की टीम द्वारा आरोपी को 1 पिस्टल, 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी तिलवारा श्री ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि दिनॉक 28-6-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दयोदया गौशाला के पास हास्टल के गेट के पास एक व्यक्ति एक पिट्ठू बैग मे देशी पिस्टल लिये घूम रहा है जो कोई गम्भीर अपराध करने की फिराक में है । सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम चैतन्य मुटकुरे पिता संजीव मुटकुरे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सिरसोली कान्हलगांव थाना आन्धलगांव जिला भण्डारा महाराष्ट्र बताया जो तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग में एक देशी पिस्टल रखे मिला, मैगजीन को चैक करने पर 1 कारतूस लोड होना पाया गया । आरोपी चैतन्य मुटकुरे के कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं एक कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध हथियार सहित रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, संतोष झारिया, सतीष शुक्ला, आरक्षक गौरीशंकर परस्ते की सराहनीय भूमिका रही।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in