Skip to main content

Aaj Tak24x7

जनपद झांसी से पटेल समाज के सम्मेलन में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

भारी जनसैलाब देख मुख्य अतिथि आरपी निरंजन ने इस बार गरौठा से पटेल समाज से कन्हैयालाल जैसा विधायक चुनने का लिया संकल्प

आज तक 24 न्यूज़ बलराम पटेल जिला झांसी

जनपद झांसी गुरसरा में 29 जून रविवार को नगर के एक द खुशबू गार्डन विवाह घर में युवा पटेल वाहिनी बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति झांसी के तत्वाधान में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती के आयोजन के शुभ अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने भारी संख्या में नगर ग्रामीण क्षेत्र जिले से आए पटेल समाज के लोगों के जनसैलाब को देखते हुए कहा कि बुंदेलखंड में झांसी जिले की गरौठा विधानसभा क्षेत्र से सर्वप्रथम बीजेपी और जनसंघ का चुनाव जीतने वाले ऐतिहासिक समाज की राजनीति में पहचान देने वाले कन्हैया लाल निरंजन गरौठा क्षेत्र से पटेल समाज से पहले विधायक हुए हैं आज आपकी उपस्थिति और हर क्षेत्र में पटेल समाज द्वारा दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए एक बार फिर इस क्षेत्र से पटेल समाज का कन्हैया लाल निरंजन जैसा व्यक्ति चुनकर भेजना होगा। और आप लोगों की बदौलत दो बार मैं विधान परिषद सदस्य चुना गया हूं तीसरी बार भी लगातार यह सफलता आपको मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने पटेल समाज के प्रतिभाशाली छात्रों से लेकर विभिन्न विभागों व पदों पर सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि देकर सम्मानित कर उत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालका प्रसाद पटेल मुखिया ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल, गुरसरांय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल, राजकंतेश वर्मा ब्लॉक प्रमुख चिरगांव,पुष्पेंद पटेल भड़ोंकर प्रतिनिधि ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन,संजीव निरंजन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, आनंद पटेल वोहरा जिला पंचायत सदस्य जालौन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरसरांय में पटेल समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव रखा जिसपर सर्वसम्मति से जल्द बनाए जाने की रूपरेखा तैयार कर पटेल समाज के लोगों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग की सहमति जताई। अंत में आभार व्यक्त दृगपाल पटेल व विनय प्रकाश पटेल ने व्यक्त किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in