दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 क्युंटल अवैध गांजा बरामद, कीमत एक करोड़ रुपए

 

झारखण्ड की डीसीएम ट्रक में चावल के बोरे के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र ।पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 क्यूंटल अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक से गांजा बरामद किया, जिसमें चावल की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर रखा गया था। झारखंड से गंजा की तस्करी करके उत्तर प्रदेश के जिलों में भेजा जा रहा था।
दुद्धी पुलिस ने बीते शनिवार को शाम साढ़े 7 बजे ग्राम रजखड़ स्थित दुद्धी हाथीनाला मार्ग पर एक ट्रक को रोका, जिसमें चावल की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस को देखकर तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने आयशर ट्रक संख्या JH16 J635640 से बोरियों में 10 क्यूंटल अवैध गांजा (कीमत लगभग एक करोड़ रुपये) बरामद कर लिया ।इसके अलावा 276 बोरियों में 81 क्यूंटल 90 किलो चावल भी अपने कब्जे में ले लिया है । बड़े गौरतलब है कि गांजा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे।
बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व उप निरीक्षक सुरेश चन्द्र द्विवेदी मिठ्ठू प्रसाद रामसजीवन राजेश पाण्डेय हेड कांस्टेबल अशोक सिंह यादव अजय कुमार यादव अमरजीत कुमार सीताराम यादव
राजेश सिंह शामिल रहे ।
पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में तस्करों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in