. ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट. शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर फुटपाथ कारोबारियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर मदाखलत के सभी अधिकारियों को समय समय पर अवगत कराया जाता हैं लेकिन किसी तरह की कोई भी सुनवाई नहीं की जा रहीं .अगर सूत्रों की माने तो महाराज बाड़े से रोज की पचास हजार की वसूली है .कुछ लोग तो ऐसे हैं जिनके 5 5 फड़ लग रहे है. बीच सड़क पर लगे 10 10 फुट के फड़ ट्राफिक जाम कर रहे हैं



