Skip to main content

Aaj Tak24x7

अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने कराई कांबिंग गस्त’’

👉 कांबिंग गस्त में कई वर्षों से फरार मामलों के 286 वारंट किए गए तामील’’
👉 पकड़े गये अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 32 आरोपी, 150 लीटर कच्ची एवं 128 पाव देशी शराब जप्त
’ 👉पकड़े गए अवैध हथियार सहित 7 आरोपी

’पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)’ द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर दिनॉक 29-6-25 की दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।

कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की 81 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 124 गैर म्यादी वारिटयों एवं 119 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 43 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर 150 लीटर कच्ची तथा 128 पाव देशी/विदेशी शराब जप्त की गयी है।

इसी प्रकार कांबिंग गस्त के दौरान चाकू रखकर घूमते हुए 7 आरोपियों को पकडा जाकर 7 चाकू जप्त किये गये ।
इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकड़ना आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे।
इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in