Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध रूप से रेत का उत्खन्न कर चोरी की रेत डम्फर से परिवहन करने वाला डम्फर चालक गिरफ्तार, डम्फर चोरी की रेत सहित जप्त

थाना प्रभारी गोसलपुर श्री राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि दिनांक 29-6-25 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि खिन्नी से गोसलपुर तरफ एक बिना नम्बर के डम्फर में अवैध रूप से चोरी की रेत परिवहन की जा रही है सूचना पर खिन्नी रोड़ पर दबिश दी गई गोसलपुर में जैन पेट्रोल पम्प के सामने मुखबिर द्वारा बताया हुआ बिना नम्बर का डम्फर आता दिखा, डम्फर को रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम राम गोपाल बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मुरैठ थाना सिहोरा बताया, डम्फर में भरी रेत के संबंध में पूछताछ करने पर दस्तावेज नहीं होना बताया एवं मुरैठ घाट से उक्त रेत चोरी भरकर लाना बताया तथा डम्फर मालिक का नाम रोहित बर्मन निवासी मुरैठ बताया, आरोपी डम्फर चालक के कब्जे से बिना नम्बर का डम्फर मय रेत के जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस तथा 4/21 खान एव खनिज अधिनियम एवं 77/177, 130(1),/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध रूप से रेत का उत्खन्न कर चोरी की रेत डम्फर से परिवहन करने वाले डम्फर चालक को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रमेश तिवारी, आरक्षक दूधनाथ चौधरी, सैनिक मुकेश तिवारी, शिवकुमार दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in