Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्कूल बसों की लापरवाही: एक हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

एंकर:अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के सामने हुए दर्दनाक हादसे को कुछ ही दिन हुए हैं, जिसमें लापरवाही से चलाई गई बस के कारण एक मासूम बच्ची ने अपना पैर गंवा दिया था। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन की नींद नहीं टूटी है। आज भी स्कूल की बसों में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है, जिससे फिर किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

Vo 1: आपको बता दें कि जिले के कई निजी स्कूल पुराने और खटारा बसें बड़े शहरों से खरीद कर चला रहे हैं, जिनकी हालत जर्जर है। बावजूद इसके, परिजनों से परिवहन शुल्क के नाम पर भारी भरकम रकम वसूली जा रही है। ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की उदासीनता भी सवालों के घेरे में है। अब देखना यह होगा कि क्या हमारी इस खबर के बाद प्रशासन जागेगा और कोई ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर अगला बड़ा हादसा होने का इंतजार किया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in