लोकेशन- खातेगांव
संवाददाता- गणेश जायसवाल
आज तक 24×7
दिनांक : 30/6/2025
कन्नोद उपवनमण्डल के खातेगाँव परिक्षेत्र की बीट आमला के कक्ष क्रमाँक- 262 (आरक्षित वन क्षेत्र) में वर्ष: 2022 -23 में हुए मनरेगा वृक्षारोपण में समीप के गाँव वालों के द्वारा खुलेआम जंगल में घुसकर बाँस के पौधों को उखाड़ा जा रहा है एवं वृक्षों की कटाई प्रारम्भ कर दी गयी है। उनके अनुसार वे इन वनभूमि पर कब्ज़ा कर पट्टों की माँग करेंगे। वन अमले द्वारा समझाने पर भी महिलाओं के द्वारा कटाई नहीं रोकी गयी। लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि हमारे पास जमीन नहीं है और हर सरकारी जमीन में हमारा हक़ है, जिसे हम हासिल करके रहेंगे। मौका स्थल पर वन अमले द्वारा कटाई का वीडियो बनाया गया। उसके उपरांत अपराधियों पर नियम अनुसार वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है।
उक्त वन क्षेत्र भी खिवनी अभयारण्य से लगे हुए पटरानी गाँव का है, जो खिवनीखुर्द के पास में ही है।



