अनपरा: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत, चालक वाहन लेकर मौके से फरार।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

अनपरा सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनवानी गांव में बीते बुधवार की रात्री विद्युत तार फॉल्ट सही करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने युवक को चपेट में लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि अभय लाल गोड़ पुत्र रामबिचार गोड़ उम्र करीब 27 वर्ष निवासी सोनवानी अनपरा सोनभद्र है। जो बुधवार की रात्री लगभग 10:00 बजे विद्युत तार फॉल्ट को सही करने के लिए घर से बाहर निकला था और इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने युवक को चपेट में लेकर मौके से भाग निकला, रात्री में घर वापिस लौट कर नहीं आने के क्रम में जब परिजनों ने खोज शुरू किया तो घर से 200 मीटर की दूरी पर युवक की शव से सामना हो गई, जिसे देख परिजनों की होश उड़ गए। लोगों में चीख पुकार और भगदड़ मच गई। इस घटना की सूचना पुलीस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया तथा घटना को अंजाम देकर मौके से फरार वाहन की तलाश जारी कर दी है स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि एक बड़ी वाहन ट्रेलर ने युवक को कुचल कर मौके से फरार हो गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in