*क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग पुलिस की कार्यवाही*
*अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी युवक गिरफ्ता*
*06 नग बटनदार चाकू एवं मोपेड जप्त जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग की संयुक्त टीम द्वारा 02 आरोपियों को 06 बटनदार चाकूओं के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी बेलबाग श्री राजकुमार खटीक ने बताया कि आज दिनांक 2-7-25 की रात्रि क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भानतलैया संजीवनी प्राथमिक शाला के सामने 2 युवक सफेद रंग की मोपेड लिये खड़े हैं जो अवैध रूप से अपने पास चाकू रखे हैं, सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई भानतलैया संजीवनी प्राथमिक शाला के सामने मुखबिर के बताये हुलिये के 2 युवक एक सफेद रंग की मोपेड के पास खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम आकाश डुमार उम्र 19 वर्ष तथा सौरभ गौर उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पड़रिया थाना पाटन बताये, तलाशी लेने पर संदेही आकाश डुमार पहने हुये पेंट के दाहिने जेब मे 4 बटनदार चाकू रखे मिला एवं संदेही सौरभ अपने पहने हुये पेंट की दाहिनी जेब में 2 बटनदार चाकू रखे मिला। दोनों आरोपियों के कब्जे से 06 बटनदार चाकू एवं मोपेड क्रमांक एमपी 20 जेड जे 8675 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त चाकू कहां से एवं किससे प्राप्त किये हैं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका- दोनों आरोपियों को चाकू के साथ रंगे हाथ पकड़ने में अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, आनंद तिवारी, मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव, आरक्षक प्रीतम उपाध्याय तथा बेलबाग के प्रधान आरक्षक अतुल राजवैद्य, सुरेश मिश्रा, आरक्षक घनश्याम चौधरी, मोहित, सैनिक सत्यम बिलौहा की सराहनीय भूमिका रही।



