Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक जिला देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वालों की तलाश कर सख्त कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोम्या जैन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को निर्देशित किया गया था,

लोकेशन -कन्नौद
आज तक 24×7
संवाददाता- गणेश जायसवाल
दिनांक 3/7/2025
एंकर

जिसके पालन में पुलिस टीम कन्नौद को सूचना प्राप्त हुई कि पिकअप चालको व नगर पंचायत के आस-पास हम्माली करने वालो को गांजे की पुडिया बैचकर नशे का आदि बनाया जा रहा हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर ग्राम रायपुरा मैन रोड कन्नौद पर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गाजा लेकर ग्राहक का इंतजार करते पकडा, जिससे पूछताछ करते अपना नाम हनीफ पिता हमीद निवासी सतवास रोड का होना बताया, आरोपी हनीफ के कब्जे एक थैली में रखा 910 ग्राम गाजा कीमती 9000/- रूपये जप्त किया गया, पूछताछ पर आरोपी द्वारा पुडिया बनाकर गांजा बैचना बताया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया,
उपरोक्त कार्यवाही में उनि अरूण पिपल्दे, उप निरीक्षक दीपक भोण्डे, आरक्षक कन्हैयालाल, बॉबी वर्मा, राजेन्द्र, हर्ष पटेल, महिला आरक्षक मुस्कान का योगदान रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in