लायंस क्लब खंडवा ओजस एवम सी एन जी पंप द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ


सजना खत्री ने कहा
देकर के अपना लहू,
जो बचाएं जीवन ,
शत-शत बार उस महादानी को नमन….। मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
खंडवा जिले के अंतर्गत
लायंस क्लब ओजस ने नए सत्र के आरंभ होते ही सेवा कार्यों की श्रृंखला जारी कर दी है। प्रतिवर्ष की तरह, इस वर्ष भी उत्साह और जुनून के साथ सेवा कार्य का आगाज किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन प्रसिद्ध व्यवसायी अडानी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, भोजाखेडी स्थित अडानी CNG पंप के संयुक्त तत्वाधान में, सरकारी ब्लड बैंक, मेन अस्पताल, खंडवा के सहयोग के साथ किया गया।

इस शिविर में लायंस क्लब की मूल भावना ” हम सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं “ के ध्येय वाक्य को उजागर किया गया। शिविर में एम. के. चौहान एवं उनकी पूरी टीम का सहयोग रहा और शिविर में 15 यूनिट रक्त दान सफलतापूर्वक किए गए। रक्तदान शिविर के प्लानर एवं को ऑर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट माइक्रो कैबिनेट की लायन इंदरदीप कौर ने जानकारी दी।
इसके पूर्व भी, लायंस क्लब खंडवा ओजस द्वारा गुरु नानक जयंती एवं गुरु गोविंद सिंह जयंती जैसे आध्यात्मिक अवसरों पर निरंतर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है। केवल प्रारंभिक शिविरों में ही 85 से अधिक रक्त यूनिट एकत्रित की गई हैं, जिसे समाज ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सराहा है।
साथ ही, कौर द्वारा रक्तदान जागरूकता अभियान विभिन्न स्थानों पर चलाया गया और लायन संजना खत्री एवम टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्रों के माध्यम से सम्मानित किया गया। रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय द्वारा शिविर की सराहना की गई। शिविर में रक्तदान के कोऑर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट माइक्रो कैबिनेट की लायन संजना खत्री, डिस्ट्रिक्ट लियो एडवाइजरी की लायन हर्षा शर्मा, अध्यक्ष लायन रजनी शर्मा, सचिव लायन लिट्टी मैथ्यू, डिस्ट्रिक्ट माइक्रो कैबिनेट एवं कोषाध्यक्ष लायन इंदरदीप कौर, झॉनचेयर पर्सन लायन प्रेरणा दुबे तथा मीत खत्री उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in