(आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली)
आज सरई में होगी मुख्यमंत्री की सभा
सिंगरौलीl मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज जिले के सरई तहसील मुख्यालय में आयोजित नारी शसक्तिकरण एवं जनजातीय गौरव दिवस में एक शशक्त नारी का अपमान होता हुआ दिखाई दें रहा है l इसे लोगो द्वारा जिला प्रशासन की बड़ी चूक या जानबूझकर राजनीतिक शाजिस मानी जा रही हैl
दरअसल जिले के सरई स्थित शासकीय स्कूल प्रांगण में 4 जुलाई को नारी शसक्तिकरण एवं जनजातीय गौरव दिवस के आमंत्रण -पत्र में जिला पंचायत सिंगरौली की अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह का नाम ही नहीं छापा गया है l आमत्रंण -पत्र में अपना नाम नहीं होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह ने सोसल मिडिया में जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के इस निर्णय को दुःखद और दुर्भाग्य पूर्ण बताया है l उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तो सबके है वह राजनीति से ऊपर है l जबकि मै पूरे जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष हूँl लोकतंत्र में पंचायत की भूमिका महत्वपूर्ण है l
राजनीतिक दवाब या हुई चूक
नारी शसक्तिकरण एवं जनजातीय गौरव दिवस में एक जनप्रतिनिधि को दरकिनार करना या तो राजनीतिक शाजिस या जिला प्रशासन द्वारा उपेक्षित करना कहा तक न्यायोचित है l जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह के नारी के साथ साथ जनजातीय समाज से भी आती है l
महापौर का है नाम
जिला प्रशासन द्वारा मुद्रित कराये गए मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित नारी शसक्तिकरण एवं जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल का नाम छपा है l जो कि सरई क्षेत्र नगर निगम की सीमा से 60 किलोमीटर दूर हैlहालांकि महापौर अग्रवाल की राजनीतिक पृष्ठ भूमि भाजपा की रही है l
कांग्रेस समर्थित हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष सिंगरौली सोनम सिंह कांग्रेस पृष्ठभूमि से आती है l जिससे शायद राजनीतिक शाजिस से आमंत्रण पत्र में नाम नहीं जोड़ा गया है l जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम नहीं होने से राजनीतिक दलो के लोगो में चर्चा का बाजार गर्म है



