अंध विश्वास ने पुत्र को बनाया हैवान: भूत प्रेत के चक्कर में डंडे से प्रहार कर पुत्र ने पिता को ही मार डाला।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

म्योरपुर सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैराही गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पुत्र ने अंध विश्वास के अंधेरे से व्याकुल होकर अपने ही पिता को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। ये घटना 3 जुलाई 25 गुरूवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे की बताई जा रही है, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि रामजतन पुत्र राजमल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी खैराही म्योरपुर सोनभद्र ने अपने पिता राजमल पुत्र भिखराय उम्र करीब 65 वर्ष को भूत प्रेत बाधा को लेकर, अपने माता पिता को आरोपित कर विवाद किया करता था।प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक आरोपी पुत्र रामजतन का शादी हुए कई वर्ष बीत गए मगर अभी तक संतान सुख से वंचित है। उसे लगता है कि ये सब प्रेत बाधाओं की वजह से हो रहा है और इसका जिम्मेदार अपने माता पिता को समझता था और इसी बात को लेकर बीच बीच में विवाद छिड़ता रहता था। लोगों ने बताया कि इस घटना से एक दिन पहले यानी 02 /07/25 बुधवार को रामजतन प्रदेश कमाने के लिए जा रहा था, जो किसी कारण वश वाराणसी से ही वापिस घर लौट आया। और अपने माता पिता से वही पुराना झगड़ा शुरू कर दिया ये विवाद इतना बढ़ा कि पुत्र ने डंडे से पिता के सिर पर एक जोरदार प्रहार कर दिया जिससे पिता ने डंडे को वार को सहन नहीं कर पाए और अचेत होकर वहीं गिर पड़े। इस घटना की खबर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सीताराम को मिली जो मौके से पहुंच कर स्थिति को देखते हुए तत्काल स्थानीय पुलीस को सूचना दी सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलीस के थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से घटना की बाबत जानकारी ली और अचेत अवस्था में घायल पिता को सीएचसी म्योरपुर लाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात पुलीस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। तथा आरोपी पुत्र को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में पुलीस जुट गई है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in