ग्राम पंचायत बैरपुर में हो रहे भ्रष्टाचार पर जिम्मेदार मौन

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सोनभद्र /बिकास खंड चोपन अंतर्गत ग्रामपंचायत में हो रहे कार्यों पर प्रधान और सचिव भ्रष्टाचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। वही शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे है।ग्राम पंचायत बैरपुर के टोला टेवनहवा में हो रहे रपटा निर्माण में फर्म की मिलीभगत से बड़ा खेल, फर्म द्वारा कभी मौके पर सामग्री आपूर्ति न कर प्रधान द्वारा स्थानीय पहाड़ियों से पत्थर निकलवा कर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। वही घटिया सामग्री के उपयोग होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्यापत है। देखा जाय तो ग्राम पंचायत में ग्रामीणों का आक्रोश रूकने का नाम नही ले रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि बहुत जल्द ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत और फर्म की जांच हेतु जिलाधिकारी को रूबरू कराया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

80% LikesVS
20% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in