सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने दिया लैपटॉप का उपहार

ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

शाजापुर में मेधावी विद्यार्थियों को मिला लैपटॉप का उपहार, मुख्यमंत्री द्वारा एक क्लिक में ₹25,000 की राशि ट्रांसफर

शाजापुर।
प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आज शाजापुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप हेतु चेक वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया उन्होंने कहा कि हर छात्र की प्रतिभा को निखारना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर भोपाल से मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी ने एक सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 94,234 मेधावी विद्यार्थियों को ₹25,000 की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की, जिससे वे अपनी आवश्यकतानुसार उपयुक्त लैपटॉप खरीद सकें। यह राशि उन विद्यार्थियों को दी गई है जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम बनाया जाए, ताकि वे भविष्य में देश का गौरव बनें।

कार्यक्रम में श्री अरुण भीमावद जी (विधायक), डॉ. रवि पांडे जी (भाजपा जिला अध्यक्ष), श्री प्रेम जी जैन (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद), पं. आशीष नागर जी (नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा), पं. श्री संतोष जोशी जी (उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद), कलेक्टर महोदय सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम ने शाजापुर जिले में शिक्षा और तकनीकी संसाधनों की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में नई ऊर्जा का संचार किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in