मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में,*

*मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में,

*1 किलो 245 ग्राम गांजा कीमती लगभग 25 हजार रूपये का तथा मोबाईल एवं बिक्री के नगद 500 रूपये जप्त*

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मागर्दशन में थाना ओमती पुलिस टीम द्वारा 1 आरोपी केा 1 किलो 245 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया है।

थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि दिनांक 3-7-25 की मुखबिर से सूचना मिली कि गोलबजार निवासी ऋषभ अहिरवार लाल काले रंग की चौकड़ी शर्ट पहने है लाल रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसटी 6879 की डिग्गी में गांजा रखे बेचने हेतु रेल्वे पुल नम्बर 3 के पास गांजा बिक्री कर रहा है सूचना पर एनडीपीसए एक्ट प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी रेल्वे पुल के पास बनी बाउण्ड्री के अंदर मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसटी 6879 में बैठा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम ऋषभ अहिरवार पिता प्रेमलाल अहिरवार उम्र 27 वर्ष निवासी गोलबजार गढ़ा फाटक थाना लार्डगंज बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसटी 6879 की डिग्गी खुलवाकर देखने पर सफेद रंग के थैला मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जो तौल करने पर 1 किलो 245 ग्राम गांजा कीमती लगभग 25 हजार रूपये का होना पाया गया, उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि भरतीपुर निवासी राजा सोनकर ने गांजा बिक्री हेतु उसके पड़ौस के गढ़ा फाटक पप्पी टेंट हाउस के रहने वाले धीरज पटेल उर्फ धीरू को देना तथा धीरू पटैल द्वारा उसे गांजा बेचने हेतु देते हुये दिन भर की गांजा बिक्री का हिसाब उससे लेकर राजा सोनकर को देना बताया , दोनों उसे प्रतिदिन 500 रूपये मजदूरी के रूप में देतें है बताया तथा जो ग्राहक आनलाईन पेमेंट करते हैं वो राजा सोनकर के द्वारा उसको दिये हुये क्यूआर कोड में गांजा खरीदने के पैसे सीधे राजा सोनकर के खाता में ट्रांसफर करते हैं वह पैसे ट्रांसफर का फोटो क्लिक करके राजा सोनकर को व्हाटसएप पर सेंड करता है बताया, आरोपी ऋषभ अहिरवार के कब्जे के 1 किलो 245 ग्राम गांजा कीमती लगभग 25 हजार रूपये का, रेडमी कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाइल, गांजा बिक्री के 500 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसटी 6879 को जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, प्रधान आरक्षक महेन्द्र शुक्ला, दीपक मिश्रा, आरक्षक संदीप द्विवेदी, मनीष बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in