Skip to main content

Aaj Tak24x7

जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत सिद्ध पीठ महामाया मंगला काली मंदिर की परिक्रमा पथ पर पौधारोपण कल रविवार को प्रातः 8 बजे

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

*जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत सिद्ध पीठ महामाया मंगला काली मंदिर की परिक्रमा पथ पर पौधारोपण कल रविवार को प्रातः 8 बज..*

औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण के अंतर्गत कल दिनांक 6 जुलाई-2025 दिन रविवार को प्रातः 8 बजे शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर दक्षिण दिशा की ओर बीहड़ में स्थित सिद्ध पीठ महामाया मंगला काली मंदिर की परिक्रमा पथ पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसका शुभारंभ मा. अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, औरैया के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा, संगठन के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने समिति के सम्मानित सदस्यों, शहर व समाज के जागरूक नागरिकों से पौधारोपण कार्यक्रम में कल समय से सम्मिलित होने की अपील की है।

पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण प्रेमियों से पौधारोपण अभियान में सम्मिलित होने हेतु समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कल रविवार को प्रातः 7:45 पर सुभाष चौक, औरैया के समीप एकत्रित होने का आग्रह किया हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in