तुलसी सिलावट : अफसरों से बोले आपकी आंखे खोलने की जिम्मेदारी जनता मीडिया की नही . ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट. प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को ग्वालियर की सड़कों की स्तिथि देखकर गुस्सा तो शुक्रवार को ही आ गया था पर उनका गुस्सा आज शनिवार को उस समय उफान पर आ गया जब वे उन सड़कों के निरीक्षण के लिए पहुंचें जो हाल ही में बनी थी और बारिश की पहली मार में ही इन सड़कों की सुरंग निकल आयी. प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट का अफसरों से एक ही सवाल था कि शहर की सड़कों की दुर्दशा पर आप लोगों की आंखें क्यों बंद रहती है .



