*रिपोर्ट*
*पवन कुमार श्रीवास्तव*
*आज तक 24X7 न्यूज़ ज़िला संवाददाता बस्ती*
*थाना डुबौलिया पुलिस टीम व SOG टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना डुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नियामतपुर में ज़मीनी विवाद को लेकर हुए किशोर हत्याकांड में वांछित चल रहे अभियुक्तगण को किया गया गिरफ़्तार!*
दुबौलिया किशोर हत्याकांड का खुलासा, 4 हत्यारोपी गिरफ्ता |
गिरफ्तारियां ग्राम भरवटिया बंधा रोड, थाना दुबौलिया क्षेत्र में की गईं।
संतोष उर्फ बब्बन, अशोक यादव, अनिल यादव व अमर प्रताप यादव उर्फ लाल को पकड़ा गया।
हत्याकांड की जड़ पुराना भूमि विवाद, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन था।
पूछताछ में खुलासा – अभियुक्त एक महीने से हत्या की योजना बना रहे थे, मकसद था पिता से बदला लेना।
अशोक यादव (मृतक) को संतोष यादव उर्फ बब्बन ने गोली मारी थी।
घायल को पहले अयोध्या, फिर लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
हत्या के बाद पिस्टल को नदी में फेंक दिया गया, अभियुक्त फरार हो गए थे।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक बस्ती व CO सदर ने घटनास्थल का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था।
थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप सिंह व SOG प्रभारी चंद्रकांत पांडेय सहित 18 सदस्यीय पुलिस टीम की मेहनत से केस का खुलासा।



