सामाजिक न्याय मंत्री नारायण कुशवाह ,ज्योतिरादित्य सिंधिया समरसता सम्मेलन में शामिल हु.ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट. माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित “समरसता सम्मेलन” कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी, ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर सामाजिक समरसता सम्मेलन का शुभारंभ किया। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी सहित अन्य अतिथियों ने संतजन एवं विभिन्न क्षेत्रों में ग्वालियर व प्रदेश का नाम रोशन कर रहीं विभूतियों को समरसता सम्मान से विभूषित किया। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहे समाज के आखिरी छोर पर खड़े हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। सम्मेलन में मौजूद सभी प्रतिभागियों को सामाजिक समरसता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी, पूर्व मंत्री एवं अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी, सूचना आयुक्त श्री उमाशंकर पचौरी जी, पूर्व मंत्रिगण श्रीमती माया सिंह जी, श्रीमती इमरती देवी जी व श्री रामनिवास रावत जी, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी, श्री अशोक अर्गल व डॉ. भागीरथ प्रसाद जी, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर जी, भाजपा के जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन उपस्थित रहे।



