दिन के उजाले में ही अवैध खनन! सुल्तानठेर में बेखौफ खनन माफिया, चार महीने पुरानी परमिशन का खेल

जनपद अमरोहा के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सुल्तानठेर में अवैध खनन का खेल खुलेआम दिनदहाड़े चल रहा है। खनन माफिया इतने बेखौफ हैं कि न तो उन्हें किसी प्रशासनिक अधिकारी का डर है और न ही कानून का कोई भय।स्थानीय लोगों की मानें तो यह खनन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है, और जब सवाल उठाए जाते हैं, तो परमिशन के नाम पर अप्रैल महीने की पुरानी स्वीकृति दिखा दी जाती है। जबकि नियमानुसार किसी भी खनन की अनुमति की अवधि सीमित होती है, और उसकी समय-समय पर समीक्षा व नवीनीकरण जरूरी होता है।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासन की नाक के नीचे दिन के उजाले में हो रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीनें धड़ल्ले से मिट्टी और रेत निकाल रही हैं, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र का पर्यावरण भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि इस अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
क्या अधिकारी जागेंगे या यूं ही माफियाओं के हौसले बुलंद रहेंगे?
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in