ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट.
अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावना अमृत संघ जगन्नाथ पुरी की तरह ग्वालियर शहर में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गयी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जगन्नाथ यात्रा में महाराज बाड़े पर शामिल हुए उन्होंने भगवान जगन्नाथ की आरती और पूजा अर्चना की और जय जगन्नाथ के नारे लगाए. इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी भी खिंची. इसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना हुए



