अपनी संतानों की भविष्य तख्त पर रखकर कलयुगी माता पिता ने रचाई शादी,8 बच्चों की भविष्य अंधेरे मे
पंचायत ने सामाज से किया बहिष्कार
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
विन्ढमगंज सोनभद्र। विन्ढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धरती डोलवा और बुटबेढ़वा से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है चार चार बच्चों की माता पिता ने एक शर्मनाक हरकत की है, प्रेम प्रसंग में अपने गृहस्थ जीवन को अंधेरे में ढकेल दिया है, क्या है पुरी मामला आइए जानते हैं विस्तार से, दरअसल विन्ढमगंज: बुट बेढ़वा निवासी संजय पासवान ने पड़ोसी गांव धरती डोलावा निवासी ललिता देवी पत्नी महेन्द्र पासवान के साथ एक दूसरे के प्रेम प्रसंग में विगत महीनों से लिन रहे, ये मोहब्बत की जुनून दोनों पर इस हद तक सवार हुई की मौका देखकर अपने बच्चों को छोड़ कर दोनों घर से फरार हो गए और कुछ ही दिनों में एक मंदिर में शादी रचा ली, इस घटना की वायरल वीडियो पति ने भगोड़ी पत्नी को देख सन्न्न रह गया उसकी पांव तले से जमीन खिसक गई। ओ माथा पीटकर रह गया, अंतः पति ने इस मामले को थाने में दर्ज कराते हुए बताया कि मेरे पड़ोसी गांव के एक अयास किस्म के व्यक्ति ने मेरी पत्नी और मेरी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया, इससे मेरा पूरा परिवार बिखर जाएगा।इस पर पुलिस प्रशासन ने ठोस कदम उठाई और दोनों भगोड़े प्रेमियों को कड़ी मशक्कत से खोज निकाला। इस घटना की शादी वाली वीडियो इतना तेजी से आग की लपटों की तरह वायरल हुआ की पासवान समाज को झकझोर कर रख दिया। दर्जनों गांव के पासवान समाज उखड़ कर आ गए और एक लंबी पंचायत की बैठक हुई जिसमें दोनों जोड़ों को हीन दृष्टि से देखते हुए पासवान समाज से बहिष्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि संजय पासवान की इससे पहले दो शादी हो चुकी है और दुसरी पत्नी से चार बच्चों की प्राप्ति हुई फिर उसे भी छोड़ दिया। और फिर किसी और की पत्नी पर डोरे डाल उससे शादी रचा ली। इसकी ये नीच हरकत से बेचारे पति का परिवार बिखर गया। इस पर प्रशासन को ठोस कदम उठानी चाहिए थी यहां सवाल अक्स वयस्क का नहीं है ये कोई युगल प्रेमी जोड़े नहीं है जिन्हें वरीयता दी जाये , इनकी ये नीच हरकतों से 8 बच्चों की भविष्य अंधेरे में समाहित होती नजर आ रही है। प्रशासन को ऐसे जोड़ों के साथ सख्ती से पेश आनी चाहिए और इन पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए ताकी ऐसी कदम उठाने से पहले कलयुगी जोड़ों को सौ बार सोचने पर मजबूर कर दे। इनकी ये हरकतों से पासवान समाज और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

