ग्राम पंचायत झिरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मुहर्रम का पर्व

रिपोर्ट _ इरफ़ान खान

लोकेशन _ पोहरी

 

स्लग _ ग्राम पंचायत झिरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मुहर्रम का पर्

 

लोगों ने दिया शांति और सौहार्द का संदेश, मौके पर रहा पुलिस बल मौजूद

 

 

 

एंकर _ खबर पोहरी थाना क्षेत्र के झिरी में मुहर्रम के अवसर पर मुहर्रम का पर्व इस वर्ष बड़े ही उत्साह धूमधाम, श्रद्धा और शांतिपूर्ण, माहौल में मनाया गया।

परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ताजियों का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

 

पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने परंपरा और आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। जुलूस के दौरान ढोल-ताशों की गूंज और नारे तकबीर से वातावरण भावनात्मक हो गया। कई स्थानों पर ताजियों की झांकियां भी सजाई गई थीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

 

लोगों ने शांति और भाईचारे का दिया परिचय

इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की मिसाल पेश की। कहीं कोई विवाद या अव्यवस्था की खबर नहीं आई। सभी समुदायों के लोगों ने पर्व के आयोजन में सहयोग करते हुए सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।

 

पोहरी पुलिस तैनात, रही सतर्क

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पोहरी थाने की पुलिस मुस्तैद रही। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया और लगातार निगरानी बनाए रखी। पुलिस की सक्रियता के चलते पूरे आयोजन में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आई।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन का जताया आभार

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और पुलिस विभाग का आभार जताया, जिन्होंने इस धार्मिक पर्व को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में सहयोग दिया। आयोजन के सफल और शांतिपूर्ण संचालन से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है। इस अवसर पर हमीद खान, गुलसेर शाह , अपसर पठान , मटरू खान ,समद खान , समशेर शाह, समसाद साह , अली सहाब, आदि लोग मौजूद रहे

इरफान खान ग्रामीण ब्यूरो चीफ शिवपुरी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes