*ग्वालियर में महिला पुलिस अफसर ज्यादा संवेदनशीलता से कर रहीं सुनवाई- DIG अमित सांघी ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट. ग्वालियर की पुलिस में एक नयी परंपरा की शुरुआत हुई है. जिस कुर्सी पर पहले सिर्फ पुलिस अफसरों का एकाधिकार माना माना जाता था उन कुर्सियों पर अब महिला पुलिस अफसरों की संख्या बढ़ गयी है. DIG अमित सांघी ने बताया कि महिला पुलिस अफसर जनता की सुनवाई संवेदनशीलता से कर पा रहीं हैं. ग्वालियर में अब एक दर्जन से ज्यादा थानों की कमान महिला पुलिस अफसरों के हाथ है .अब ऐसी शिकायतें कम आ रहीं है कि थाना प्रभारी धड़ल्ले से सट्टा चलवा रहा है*



