आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*डॉ अरविंद कुमार अध्यक्ष एवं मणि चौहान बनी नगर मंत्री।*
औरैया –अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरैया की नगर इकाई की सत्र 2025- 2026 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इकाई कार्यकारिणी की घोषणा विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने की सभी घोषित कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया ! चुनाव अधिकारी के रूप में परिषद के ज्येष्ठ कार्यकर्ता रमन पोरवाल एवं संवेदना ग्रुप के संस्थापक डॉ सक्षम सेंगर ने दायित्वों का चयन किया। उन्होंने शिक्षक एवं छात्रों को परिषद के विषय मे अवगत कराते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ ही सामाजिक संगठन भी है। नगर के पालक के रूप मे जिला संयोजक भानु प्रताप ने बताया की विद्यार्थी परिषद ने छात्र हितों के साथ उनके मानसिक,नैतिक एवं चारित्रिक विकास पर सदैव ध्यान दिया है और इसी कार्यपद्धति के कारण विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सभी क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। जिला प्रमुख डॉo अंशुल दुबे ने नगर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थी परिषद के सुदृढ़ होने की आशा व्यक्त की है।
नगर अध्यक्ष – डॉ अरविंद कुमार
नगर उपाध्यक्ष- डॉ राजेश यादव
नगर उपाध्यक्ष – डॉ बृजेंद्र सेंगर
नगर उपाध्यक्ष – शोभित द्विवेदी
नगर उपाध्यक्ष – प्रतिभा तिवारी
नगर मंत्री- मणि चौहान
नगर सहमंत्री- विकास बाल्मीकि
नगर सहमंत्री- रीत अवस्थी
नगर सहमंत्री- अंशुल सेंगर
नगर सहमंत्री- दलबीर सिंह कपाड़िया
नगर सह मंत्री- वेदांत राजावत
नगर सह मंत्री – आरवन राय
नगर SFD संयोजक- दीपू गुर्जर
नगर सह sfd संयोजक – कृष्णा गौर , दीपांशु कुमार
नगर SFS संयोजक- नितिन कुमार
नगर SFS सह संयोजक- ओमजी मिश्रा, आयुष राजावत
नगर राष्ट्रीय कलामंच संयोजक- अंजली ठाकुर
सह संयोजक – नंदिनी श्रीवास्तव
नगर खेलो भारत संयोजक – राजगुरु चौहान राज
सह संयोजक – शिवा ठाकुर, कृष्णा राठौर
सोशल मीडिया संयोजक – प्रशांत चौहान
सह संयोजक – श्लोक गुप्ता
नगर फार्माविजन संयोजक – सिद्धार्थ राजावत
नगर इंटर कॉलेज संयोजक – पवन शर्मा
नगर कार्यकारिणी सदस्य- व्योम वर्मा
नगर कार्यकारिणी सदस्य- प्रिंस अवस्थी
नगर कार्यकारिणी सदस्य- सचिन पाल
नगर कार्यकारिणी सदस्य- प्रखर बाजपेई , शोभित सेंगर
, आकाश वर्मा , अंकित कुमार
नगर इकाई की कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया।
प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री चित्रांशु जी एवं अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे।।

