JCI ग्वालियर ओस द्वारा डॉक्टर दिवस पर “जीवन रक्षक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया

JCI ग्वालियर ओस द्वारा डॉक्टर दिवस पर “जीवन रक्षक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किय ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

 

ग्वालियर, 6 जुलाई।

डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में JCI Gwalior OSS द्वारा “जीवन रक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन कैंसर अस्पताल स्थित शीतला सहाय सभागार में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम मानव सेवा में निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले चिकित्सकों को समर्पित रहा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा थे, और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव ने अपनी प्रेरणादायी उपस्थिति दी।

कार्यक्रम संयोजिका कविता सोनी के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अध्यक्षता जेसीआई ओस के अध्यक्ष श्याम नामदेव ने की।

 

इस अवसर पर लगभग 201 डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों के सेवाभाव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को मंच से बार-बार सराहा गया।

 

कार्यक्रम लगभग पाँच घंटे तक चला, जिसमें शहर के अनेक पत्रकार, समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों एवं डॉक्टरों की सहभागिता रही। सभी ने पूरे समय उपस्थित रहकर डॉक्टरों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

 

JCI Gwalior OS ने यह घोषणा की कि संस्था आगे भी हर वर्ष “जीवन रक्षक सम्मान समारोह” आयोजित करती रहेगी, ताकि समाज में सेवा करने वाले चिकित्सकों को उचित पहचान और प्रेरणा मिलती रहे।

 

यह आयोजन न सिर्फ सम्मान का प्रतीक था, बल्कि एक भावनात्मक और सामाजिक संदेश भी था कि “डॉक्टर केवल चिकित्सा नहीं करते, वे जीवन की आशा संजोते हैं।”

कार्यक्रम की संयोजिका कविता सोनी ने भावपूर्ण संचालन और आयोजन के माध्यम से सबका दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य अतिथियों ने डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें समाज का सच्चा रक्षक बताया। यह आयोजन मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत रहा और उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से डॉक्टरों का अभिनंदन किया

अपने विचार साझा करते हुए पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, प्रो लैब के संचालक आदित्य सोनी ने बताया की हमको लगा की डॉ दिवस पर कुछ अच्छा करना चाहिए ,

इस कार्यक्रम में, सलाहकार आकाश सोनी , निर्णायक डॉ बीआर श्री वास्तव , डॉ विवेक कनकने , डॉ कुलदीप सक्सेना, डॉ गिरजा शंकर गुप्ता , केशव वैश्य उपस्थित रहे

ओस के पूर्व अध्यक्ष, राघव गुप्ता ने प्रोग्राम की डिजाइन करके उसमे चार चाँद लगा दिया , moc अमृता शर्मा धर्मेंद्र ख्याति, अभिषेक त्रिपाठी ने किया , आभार कविता सोनी द्वारा किया गया ।

अध्याय अध्यक्ष श्याम नामदेव , सचिव लवलेश गर्ग कोषाध्यक्ष, विवेक त्रिपाठी, प्रीति नामदेव , मयूर मटोलि, नवीन जैन , अतुल पाण्डे। विनोद सिकरवार , श्वेता बालेंदु उपाध्याय, शकुंतला तोमर आदि , इस अवसर पर उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes