Skip to main content

Aaj Tak24x7

हरी झंडी दिखाकर, फसल बीमा योजना की बाइक रैली का शुभारम्भ किया गया*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

*हरी झंडी दिखाकर, फसल बीमा योजना की बाइक रैली का शुभारम्भ किया गया

 

*औरैया 07 जुलाई 2025-* उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद औरैया में नामित कम्पनी एच०डी०एफ०सी० एरगो के प्रतिनिधियों / कर्मचारियों के साथ अधोहस्ताक्षरी द्वारा कार्यालय उप कृषि निदेशक, औरैया से हरी झंडी दिखाकर, फसल बीमा योजना की बाइक रैली का शुभारम्भ किया गया, रैली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सप्ताहिक प्रचार-प्रसार में कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा गाँव-गाँव जाकर कृषक भाईयों को अवगत कराया जा रहा है, कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2025 सीजन के लिये फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गयी है, सरकार द्वारा इस योजना का उ‌द्देश्य कृषकों को प्राकृतिक अपदाओं और मौसमीय प्रतिकूलताओं से होने वाले फसल के नुकसान की भरपाई कराना है. कृषकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिये समय रहते अपनी बोई गयी फसलों का बीमा कराना आवश्यक है, ऋणी कृषक अपनी सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क कर बीमा करायें एवं गैऋणी कृषक अपना आधार कार्ड, स्वप्रमाणित फसल बुआई घोषणा पत्र, नवीनतम खतौनी की नकल, बैंक पास बुक की छायाप्रति (आई०एफ०एस०सी०) कोड सहित के साथ कॉमन सर्विस सेन्टर या बैंक शाखा में जाकर अपनी फसल का बीमा करा सकतें है। जनपद में अधिसूचित फसलें धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द, अरहर निर्धारित है, अधिसूचित फसलों में बीमा के लिए देय प्रीमियम दर बीमित राशि का 2 प्रतिशत कृषक द्वारा देय होगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमित कृषकों को फसल न बो पाने (असफल बुआई) फसल की मध्यावस्था में क्षति, खड़ी फसल को प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि, चक्रवाती वर्षा, जलभराव, विजली गिरने आदि से नुकसान होने की स्थिति में क्षतिपूर्ति प्रदान की जाती है, इसके अलावा फसल कटाई के बाद 14 दिनों तक खेत में रखी गयी फसल का नुकसान होने पर भी बीमा कवर दिया जाता है। योजना से सम्बन्धित किसी भी जानकारी व शिकायत के लिये टोल फ्री नं0 14447 पर काल कर सकते है। कृषकों की फसलों क्षति होने पर क्षति होने के 72 घंटे के अन्दर टोल फ्री नं० पर क्षतिपूर्ति का दावा/शिकायत कर सकते है या कृषि विभाग के कार्यालय में भी क्षति की सूचना दे सकते है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in