मुंडा खेड़ा गांव में धूमधाम से मनाया गया मोहर्रम का त्योहार, कलाकारों ने किया शानदार प्रदर्शन

बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज़

दिलदार खान की रिपोर्ट

 

 

मुंडा खेड़ा गांव में धूमधाम से मनाया गया मोहर्रम का त्योहार, कलाकारों ने किया शानदार प्रदर्श

 

 

**खुर्जा (६ जुलाई २०२५):** थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव मुंडा खेड़ा में मोहर्रम का त्योहार आज पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में खास कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें प्रमुख कलाकार यूसुफ और गुड्डू पहलवान असगर पठान ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. आरिफ सलमान, रियाजउद्दीन सैफी, हाजी फरीयाद, जावेद अंसारी, और इकराम बीडीसी की उपस्थिति ने माहौल को और भी गरिमामय बना दिया।

 

पुलिस-प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम में खुर्जा क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुड़िमा सिंह और कोतवाल सहित पुलिस बल मौजूद रहा, जिसने पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाया।

 

स्थानीय लोगों ने मोहर्रम के मौके पर एकता, भाईचारे और अमन की मिसाल पेश की। पूरा क्षेत्र इमाम हुसैन की शहादत की याद में गमगीन नजर आया, लेकिन व्यवस्था और अनुशासन की दृष्टि से कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।

 

 

पत्रकार दिलदार खान बुलंदशहर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in