Skip to main content

Aaj Tak24x7

छत ढलाई के दौरान हुआ हादस , हाइटेंशन तार के चपेट में आए मिस्त्री समेत मजदूर, सीएचसी में भर्ती

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय मार्ग से लगे कौशल विकास केंद्र के समीप छत ढलाई के दौरान दो मजदूर हाइटेंशन तार के चपेट में आ गए। इस हादसे में एक मिश्री गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि महिला मजदूर को हल्का करेंट के झटका लगे जिसे वह घायल हो गई ।
घायलों की पहचान बसंती देवी (45) पत्नी गंगा प्रसाद निवासी ग्राम बीडर और रिंकू (50) पुत्र रामललित निवासी मल्देवा-बराईढाड़ के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर छत ढलाई की तैयारी कर रहे थे और सरिया संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे हाइटेंशन तार के चपेट में आ गए। बसंती देवी को मामूली चोटें आई हैं, जबकि रिंकू मिस्त्री को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और शरीर के कई अंग झुलस गए हैं।घटना सोमवार अपराह्न लगभग दो बजे की बताई जा रही है ।
फिलहाल दोनों घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7