केदार कृपा आश्रम में विशाल निशुल्क तीन दिवसीय आयुर्वेदिक शिविर का शुभारंभ सांसद, विधायक ने किया।


मोर्तक्का/ ओंकारेश्वर
मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के
मोर्तक्का खेड़ी घाट स्थित केदार कृपा आश्रम में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय आयुर्वेदिक उपचार शिविर का आयोजन का शुभारंभ खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मांधाता विधायक नारायण पटेल बड़वाह विधायक सचिन बिरला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मांधाता
विधायक नारायण पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में भी आयुर्वेद का उपचार बहुत महत्वपूर्ण है इसके द्वारा बीमारी को धीरे-धीरे लेकिन पूर्ण रूप से खत्म किया जा सकता है विधायक श्री पटेल ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि गरीब से गरीब भी आयुष्मान कार्ड के जरिए बड़ी से बड़ी अस्पताल में अपना इलाज करवा सके ऐसे ही दया भाव रखने वाले हमारे केदार कृपा आश्रम के गुरुजी ने भी आयुर्वेद को बढ़ावा देते हुए प्रतिवर्ष तीन दिवसीय आयुर्वेदिक निशुल्क शिविर का आयोजन करवाते हैं आज के आधुनिक युग में हम आयुर्वेद को भूलते जा रहे हैं और इलेक्ट्रोपैथी एलोपैथी पद्धति से इलाज करवा रहे हैं। मरीज का इलाज तो हो जाता है लेकिन उसके साइड इफेक्ट भी है आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज में कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने एवं प्रतिवर्ष आयुर्वेद का निशुल्क शिविर का आयोजन केदार कृपा आश्रम के महामंडलेश्वर डॉक्टर हरि रामानंद महाराज को प्रणाम करता हूं उन्हें लोगों की स्वास्थ्य की चिंता है। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाते हैं। हमारे देश में युगो युगो से आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज होते आया है। लेकिन आधुनिक युग में इसे हम भूलते जा रहे हैं

केदार कृपा आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर डॉक्टर हरी रामानंद गिरि महाराज जूना अखाड़ा
गुरु जी ने बताया कि वर्षों से गुरु पूर्णिमा पर्व पर तीन दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें माइग्रेन बवासीर पीलिया गठिया ज्वांइटिस जैसी अनेक बीमारियों का इलाज आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा किया जाता है।
ए पी एस चौहान मेडिकल कॉलेज इंदौर
ने बताया कि केदार कृपा आश्रम में प्रतिवर्ष निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें हमारी पूरी टीम 6 विशेषज्ञ सेवाएं देते हैं 3 दिन में लगभग 1000 से अधिक मरिजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया जाता है। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि पं सत्यदेव जोशी के द्वारा संचालित किया गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes