पिछोर पुलिस द्वारा शासकीय स्कूल मे चोरी करने वाले आरोपियो को 48 घंटे गिरफ्तार कर चोरी गया माल किया बरामद

8/7/2025

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

6260820075

शिवपुरी शासकीय माध्यमिक विघालय जराय के शिक्षक रामप्रकाश शर्मा द्वारा दिनांक 03.07.25 व 04.07.25 की दरमियानी रात स्कूल में से टीव्ही पैनल, पंखा, कुर्सी चोरी होने की रिपोर्ट की थी। रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 377/25 धारा 341(4),305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा चोरी गये माल व आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस संजीव मुले के निर्देशन और एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई को मुखबिर सूचना मिली कि दो संदेही हनुमंत लोधी व जयराम लोधी द्वारा जराय शासकीय स्कूल मे चोरी की गई है, जो कि जराय मोड रोड पर किनारे खडे हैं, यदि इन दोनो व्यक्तियो से पूछताछ की जाये तो अवश्य ही चोरी के संबंध मे कोई जानकारी प्राप्त हो सकती है। मुखबिर की सूचना पर से तुरंत पिछोर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया व बताये स्थान से संदेही हनुमंत पुत्र नंदराम लोधी उम्र 32 साल व जयराम पुत्र वीर सिह लोधी उम्र 30 साल निवासी गण ग्राम जराय को अभिरक्षा मे लिया, जिनसे अपराध के संबंध मे पूछताछ की तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि हम दोनो ने दिनांक 03/04.07.25 की दरमियानी रात शासकीय स्कूल जराय मे चोरी की थी। तथा शासकीय स्कूल मे रखी एक टीव्ही पैनल, एक पंखा व दस कुर्सिया चुराई थी। चोरी हुआ मसरूका दोनो आरोपी की निशादेही पर आरोपियो के कब्जे से जप्त किया गया। बाद दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर बंद हवालात किया आज दिनांक 08.07.25 को आरोपीगणो को जेआर पर माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को उचित ईनाम देने की घोषणा की है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes