बड़नगर खरसोद कला
संजय आचार्य
मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ केआहान पर क्षेत्र के गांव कोटवार सोमवार को बड़ी संख्या में तहसील मुख्यालय पहुंचे
यहां कोटवारों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा कोटवार संघ के मुख्या ललित राठौर ने बताया प्रदेश शासन कोटवारों के साथ अन्याय करने लगी है मामले में मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ भोपाल के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के मुखिया के नाम ज्ञापन सोपा है जिसमें कोटवारों को परमानेंट किए जाने के साथ मालगुडी में भूमि का स्वामित्व प्रदान किया जाए
इसके अलावा शहर एवं नगरिय क्षेत्र के साथ गांव में एक से अधिक कोटवार होने की स्थिति में कोटवारों का पद समाप्त करने संबंधी आदेश निरस्त किया जाए साथ में कर्मचारियों की तरह कोटवारों को सेवा काल में मृत्यु होने की दिशा में 10 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता एवं कोटवार परिवार के सदस्यों को चतुर्थ श्रेणी पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए जैसी सभी मांगे शामिल थी ज्ञापन सोपने के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के कोटवार मौजूद थे

