

सिरोंज। सिरोंज क्षेत्र के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का सिरोंज दौरा हुआ। इस दौरान सिरोंज रेस्ट हाउस में पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह की मीडिया से विशेष चर्चा हुई। कांग्रेस से निष्कासित के बाद पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह क्षेत्र के दौरे पर निकले तो उनके सर्मथको द्वारा प्रत्येक गांव व कस्बो में जोरदार स्वागत किया गया। तो वही जगह जगह रूक कर लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ता व उनके सर्मथको की नवज टटोली और कार्यकर्ता ने भी उन्हे अनेको सुझाव दिए। तब उन्होने कार्यकर्ताओ से कहा कि कांग्रेस किसी के बाप की बपौती नही है। नए सिरे से हम सब कांग्रेस को पुनः खडा करेगें। वही उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और जनहित की समस्याओं के लिए में आगे रहकर लडाई लडूंगा। इस मौके पर एडवोकेट लेखराज सिंह बघेल,वरिष्ठ पत्रकार सतीश श्रीवास्तव,मनीष रघुवंशी,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक त्यागी,पूर्व मंडी अध्यक्ष इरफान गौरी,गजराज सिंह आदि मौजूद रहें।
किसी भी पार्टी में ऐसा कोई प्लेटफार्म नही जहा खुलकर बोला जा सके – मीडिया से चर्चा के दौरान लक्ष्मण सिंह ने कहा कि 1960 में जब पं जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थें। तब उन्होने 15वी लो कमीशन का गठन किया था। जिसमें यह कहा गया था कि जो भी राजनैतिक दल होगें। उनमें इंटरनलडेमोकृषि होगी। आज तक देखा जा रहा है कि राजनैतिक पार्टियो में इंटरनल डेमोकृषि लगभग समाप्त सी हो गई है। कोई भी दल हो और में इसी बात को लेकर में बार बार पार्टी के अंदर कहता रहता था। क्योकि पार्टी में कांग्रेस अकेली नही ओर भी पार्टिया है। भाजपा में भी कोई ऐसा प्लेटफार्म नही है जहा आप खुलकर बोल सकते है। तो कांग्रेस में भी इस तरह का कोई प्लेटफार्म नही दिखा तो मुझे बोलना पडा और में बोलता रहता था। लेकिन जब पहलगाम की जो घटना हुई तो मुझे बहुत दुख हुआ अश्चर्य भी हुआ। जब राधौगढ में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित पहलगाम घटना पर श्रद्धांजलि सभा में हम शोक व्यक्त करने एकत्रित हुए थें। जब में वहा बोला वह मैने कैमरे में बोला उसके बाद पार्टी ने मुझे नोटिस दिया और मैने उस नोटिस का जवाब दिया और मुझे बडा आश्चर्य हुआ कि जब पार्टी ने मुझे यह कहा कि में अगर एक लाइन लिख दू कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेगें तो सब मामला खत्म हो जाएगा तो मैने मना कर दिया। क्योकि में कोई ज्योतिषी नही हुं और मैने यह नही लिखा तो उन्होने मुझे निष्कासित कर दिया।
राहुल गांधी को जहां पहुचना था वह वहा पहुच गए है – जब लक्ष्मण सिंह से पूछा गया कि पूरी कांग्रेस यह लिखती है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेगे। जिस पर उन्होने जवाब देते हुए कहा कि बिल्कुल नही बनेगें। उनको जहा पहुचना था वह पहुच गए इससे आगे वह नही बडेगे। इसके कई कारण है दोहरी नागरिकता क्यो ले रखी है। दोहरी नागरिकता वह व्यक्ति लेता है या दुनिया का कोई भी देश इसलिए देता है कि आपका या परिवार वहा हो या फिर आपका व्यापार वहा हो। इनके परिवार का कौन सा सदस्य वहा पर है यह बताए या कौन सा व्यापार वहा है यह बताए। तो दोहरी नागरिकता किस लिए ले रखी है आज जो नेताप्रतिपक्ष है उनको बताना चाहिए और इसका एक लीगल मेटर यह वह चल रहा है और कभी न कभी कोर्ट का फैलसा भी होगा और उनको फेस करना पडेगा। तो भूल जाइए कि वह प्रधानमंत्री बनेगें। वही उन्होने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होने कहा कि यह ऑपरेशन सिंदूर था वह देश की सेना का शौर्य पराक्रम का प्रदर्शन था और एक जबाव था। उस पर सवाल करना हंसी उडाना मजाक करना यह गंभीरता जब नही है तो आप फिर कैसे राजनीति करेगें।
जब तक कांग्रेस नीचे से चलती रही तब तक कांग्रेस जीतती रही – जब लक्ष्मण सिंह से सवाल किया गया कि कांग्रेस से निष्कासित के बाद आपके द्वारा ऐसी कोई घोषणा की थी कि आपके द्वारा अलग एक नई पार्टी बनाई जाएगी। जिस पर जबाव देते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मै नही बनाउंगा। कांग्रेस पार्टी में कई सालो से यह विचारधारा चल रही है और आज भी लोग संतुष्ट इसलिए नही है क्योकि आपने समथन नीचे से खडा नही किया। जो समथन था उसको खत्म और कर दिया कोई भी पार्टी हो वह नीचे से चलती है उपर से नही चलती है। जब तक पार्टी नीचे से चलती रहेगी और नीचे से जो हमारे साथी कहते थें। उनके अनुकूल होता रहा कांग्रेस जीतती आई। यह जब राहुल गांधी जब अध्यक्ष बने निर्णय उपर से होने लगें ऐसे निर्णय होने लगे जिससे पार्टी में असंतोष हुआ जनता में असंतोष हुआ। यह कारण रहा और पार्टी का जनाधार खतरे में है। जो मुध्ध्े उठाने थे उन्हे नही उठाया गया और जो मुध्ध्े नही उठाने चाहिए थे वह उठाए गए।
फोटो क्रमांक 01 02 03

