अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की जिला इकाई द्वारा आज परिषद् के 77 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल परिषद् ध्वज वंदन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुई, जिसमें जिला एवं नगर इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

मुख्य कार्यक्रम में परिषद् के इतिहास, उद्देश्य एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर जिला प्रमुख डॉo अंशुल दुबे द्वारा प्रकाश डाला गया। जिला प्रवास पर आए प्रांत सह मंत्री चित्रांशु सिंह ने बताया कि 1949 में स्थापित परिषद् आज देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ छात्रहित एवं समाजसेवा में सतत रूप से सक्रिय है। छात्र कल नहीं आज की ताकत है। स्टूडेंट पॉवर ही नेशन्स पॉवर है।

कार्यक्रम में वक्तृत्व प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा संगोष्ठी जैसे आयोजनों का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया एवं छात्र-छात्राओं को संगठन से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया।

जिला संयोजक भानु सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं छात्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला प्रमुख संगठन मंत्री चित्रांशु द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर मंत्री मणि चौहान, नगर अध्यक्ष योगेश मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम गुप्ता एवं पूर्व विभाग संगठन मंत्री शिव सिंह भारतीय उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in