Skip to main content

Aaj Tak24x7

एक पेड़ माँ के नाम” एक हरियाली से भरा प्रण के साथ बच्चों ने लगाए पौधे

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

बमुरीपुर जूनियर हाई स्कूल, औरैया में प्रधानाध्यापिका अर्चना , सहायक अध्यापिका लीना सिंह व सहायक अध्यापिका मनीषा ने स्कूल के बच्चों के साथ एक भावनात्मक और प्रेरक पहल के तहत वृक्षारोपण किया गया!
यह केवल पौधे नहीं थे,
यह माँ की ममता, धरती की करुणा, और आने वाली पीढ़ियों की साँसों की नींव थी!
“एक पेड़ माँ के नाम”
यह सिर्फ एक अभियान नहीं,
यह हमारी माँ, हमारी मातृभूमि और पर्यावरण के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति है!
छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर पौधरोपण किया, और हर पौधे के साथ एक वादा बोया –
संरक्षण का, संवेदना का और समर्पण का!जहाँ एक पेड़ उगता है, वहाँ जीवन मुस्कुराता है! आइए, हम सब मिलकर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं!
कम से कम एक वृक्ष अपनी माँ के नाम!

aajtak24x7
Author: aajtak24x7