Skip to main content

Aaj Tak24x7

एक पेड. माँ के नाम” थीम पर न्यायालय परिसर में वृहद स्तर पर किया वृक्षारोपण।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 10 जुलाई 2025 – अपर जिला जज / पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया महेश कुमार ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया मंयक चौहान की अध्यक्षता में व महेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया के कुशल नेतृत्व में जनपद न्यायालय औरैया के परिसर में “एक पेड. माँ के नाम” थीम पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश ने कहा कि नागरिको को अपनी माँ के नाम पर एक पेड, लगाने के लिए प्रोत्साहति करता है। हमे न केवल पेड. लगाने चाहिए बल्कि लगाये गये पेड-पौधो की सुरक्षा व देखरेख भी करनी चाहिए।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रुप से विवेक त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय औरैया, रजनीश कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सैफ अहमद, अपर जिला जज तृतीय, अतीक उद्दीन, अपर जिला जज एफ०टी०सी०-प्रथम, विनय प्रकाश, अपर जिला जज एफ०टी०सी०-द्वितीय तथा विजय प्रकाश, सिविल जज (जू०डि०) एफ०टी०सी०, औरैया द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7